फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घेर में चल रहा अवैध पशु कटान पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

पुलिस ने मोहल्ला छड़ियान में एक घेर में छापा मारकर अवैध पशु कटान पकड़ा। मौके से पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बृहस्पतिवार दोपहर इमामगेट चौकी इंचार्ज एसआई बाबूराम ने टीम के साथ दोपहर 12 बजे मोहल्ला छड़ियान में गुलफाम कुरैशी के घेर में छापा मारा। पुलिस ने आरोपी गुलफाम को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घेर के अंदर से 85 किलो मीट तथा वध के उपकरण बरामद किए। बाद में पुलिस ने आरोपी गुलफाम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें