नशीले पदार्थ के साथ तस्कर पकड़ा
चिलकाना (सहारनपुर)। पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एसएसआई सचिन शर्मा ने गश्त के दौरान नल्हेड़ा तिराहे के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को जांच के लिए रोका। आरोपी एजाज निवासी गांव दुमझेड़ा बताया। उसके पास स्मैक और तमंचा बरामद किया है। एजाज ने अपने पास से बरामद स्मैक को गांव के ही लोगों को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने एजाज का अवैध हथियार रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में जेल भेज दिया। उधर लूट के एक मामले में न्यायलय में पेश ना होने पर न्यायालय ने दभेड़ा कलां निवासी शाबिर का वारंट जारी कर दिया था। पुलिस ने शाबिर को उसके घर से ही गिरफ्तार कर जेल भेजा है।