युवती की उपचार के दौरान मौत
चौसाना। झुलसी युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया।
क्षेत्र के एक गांव में जनवरी में युवती गंभीर रूप से जल गई थी। आरोप युवती के प्रेमी व उसके परिवार पर लगा था। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गंभीर रूप से झुलसी युवती का दिल्ली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने इलाज के बाद युवती के परिजन युवती को अपने घर ले आए। घर पर रहकर ही उसका इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे युवती ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पूछताछ की। परिजनों ने पुलिस को युवती के शव का पीएम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने। चौकी प्रभारी सत्यपाल सिंह का कहना है कि युवती की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिजनों ने पीएम कराने से इंकार कर दिया। मामले की जांच की जा रही है।