फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से खाते से निकाले एक लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी में दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

कैराना। ग्रामीण युवक के खाते से इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी महिला व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव बसेडा निवासी सालिम ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक की कैराना शाखा में बचत खाता है। 18 फरवरी की रात लगभग बारह बजे उसके मोबाइल फोन पर खाते से कई किस्तों में लगभग एक लाख रुपये की नकदी निकाले जाने के मेसेज आए। इनमें से कुछ रकम खाते में ट्रांसफर भी की गई थी। इसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई और सुबह शाखा में जाकर प्रबंधक को भी मामले से अवगत कराया। ट्रांजेक्शन के आधार पर उसने खाताधारक का नाम निकलवा लिया तथा लखनऊ में महिला खाताधारक के पास पहुंचा, लेकिन उक्त महिला ने रकम खाते में आने के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें