कांधला (शामली)। घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की नगदी और कीमती सामन को चोरी करके ले गए। बुधवार शाम कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी सलीम अपनी पत्नी रुकसाना के साथ किसी कार्य के लिए कस्बे से बाहर गया हुआ था। उसके पीछे घर का ताला लगा हुआ था पीड़ित के अनुसार जब वह बृहस्पतिवार सुबह घर पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ पड़ा था। चोरों ने पूरा घर खंगाल रखा था। चोर 12 हजार की नगदी, तीन जोड़ी सोने के कुंडल, एक जोड़ी पाजेब, सहित हजारों की कीमत का अन्य समान चुरा कर ले गए। पीड़ित ने मामले की सुचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल की। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली है पुलिस कार्रवाई कर रही है।