फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक लगने का विरोध करने पर दो युवकों को बुरी तरह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मोहल्ला दयानंद नगर निवासी निवासी राहुल अपने साथी विशाल के साथ बाजार आया हुआ था। दोनों नाला पटरी पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर समोसा खाने लग गए। इसी दौरान वहां बाइक सवार एक युवक पहुंचा, जिसने लापरवाही से बाइक चलाकर दोनों युवकों को साइड मार दी। आरोप है कि राहुल और विशाल ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज शुरू कर दी। उसने कॉल करके अपने अन्य साथियों को भी वहां बुलवा लिया और लाठी-डंड़ों से दोनों युवकों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को मेडिकल के लिए अस्पताल में भिजवाया। मामले में आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें