कैराना (ब्यूरो)। गांव तित्तरवाड़ा निवासी बालिस्टर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसका 11 वर्षीय पुत्र सोहित गांव के ही प्राईवेट स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। बुधवार की सुबह वह घर से स्कूल के लिए गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। सभी जगह तलाश करने के बाद भी उसके बेटे का कोई पता नहीं चला। कार्यवाहक प्रभारी एसएसआई सुनील दत्त ने बताया कि तहरीर मिली है। बालक की तलाश की जा रही है।