झिंझाना (ब्यूरो)। कस्बा झिंझाना में एक व्यक्ति ने शराब पीने का विरोध करने पर पेट में ब्लेड मारकर खुद को घायल कर लिया। मोहल्ला शैदमीर निवासी सदाकत (42) शराब का आदी है। उसकी पत्नी शराब पीने का विरोध करती है। इसी बात को लेकर शनिवार की शाम सदाकत का पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में आकर सदाकत ने ब्लेड से अपने पेट पर वार कर लिए, जिस कारण वह बुरी तरह घायल हो गया। उसका एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया।