बाबरी (ब्यूरो)। थाना पुलिस को बृहस्पतिवार की देर रात कुरमाली-करौदा मार्ग पर ओमपाल पुत्र राज सिंह के ट्यूबवेल पर एक कार खड़ी दिखाई दी। पुलिस कार के नजदीक पहुंचे तो दो युवक उतरकर गन्ने के खेत में घुस गये। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो दस पेटी देशी शराब और दो पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में विनय पुत्र संतोष शर्मा निवासी कुरमाली और सुधीर पुत्र मांगा निवासी करौदा हाथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में युवक घायल
बाबरी(ब्यूरो)। गांव बंती खेड़ा निवासी फैसल (14) अपने खेत से करौदा बिजलीघर के रास्ते लौट रहा था। इसी बीच शामली की ओर से आ रही बस ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर घायल हो गया। सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उपचार दिलाया।