शामली।
नवीन मंडी में केले की कैरेटों को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नवीन मंडी गोदाम में सोमवार सुबह केला व्यापारी मुस्तकीम और जमीर हसन पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों में डंडे और धारदार हथियार चले थे। घटना के संबंध में एक पक्ष से जमीर हसन निवासी मोहल्ला रामसागर की तरफ से दी गई तहरीर पर जाहिद, आसिफ और साहिल निवासी मोहल्ला पंसारियान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया है। वही, दूसरे पक्ष से मुस्तकीम ने भी जमीर हसन पक्ष के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन अभी उसकी तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।