फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगवा की गई युवती मेडिकल जांच में ढ़ाई माह की गर्भवती मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवा की गई युवती मेडिकल जांच में गर्भवती निकली
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से करीब दस दिन पहले अगवा कर ले जाई गई युवती मेडिकल जांच में ढाई माह की गर्भवती निकली है। पुलिस का कहना है कि युवती के कोर्ट में बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि करीब दस दिन पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को गांव का युवक बहला-फुसलाकर ले गया था। युवती ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती मेडिकल जांच में ढ़ाई माह की गर्भवती बताई गई है। युवती को कोर्ट में बयान कराने के लिए भेजा गया है। कोर्ट में बयान के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें