फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा छीनकर महिला को मारपीट कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक महिला ने पति पर बेटा छीनने और मारपीट कर दो बेटियों के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। शुक्रवार को एएसपी अजय प्रताप सिंह को प्रार्थनापत्र देकर महिला ने बताया कि वह बंगाल की रहने वाली है। दस साल पहले उसकी शादी शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से उसे दो बेटी व एक बेटा है। आरोप है कि उसके पति ने उससे उसका बेटा छीन लिया और उसे दो बेटियों के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें