फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से बचने को रचा चोरी का ड्रामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। घर में नगदी चोरी की शिकायत पुलिस की जांच में झूठी मिली है। पुलिस ने बताया कि कर्ज से बचने को ही झूठी सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व कस्बे के एक युवक ने अपने मकान में 46 हजार की नगदी और जेवरात चोरी का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते जांच शुरू की। थाना प्रभारी सुनील दत्त ने बताया कि जांच में मामला फर्जी मिला। इस पर सूचना देने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो बताया कि उन पर कर्जा है। लोग अपना कर्जा वापस मांग रहे हैं। कर्जदारों से बचने को ही उसने चोरी का झूठा नाटक किया ताकि वो कर्ज देने से बच जाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ गलत शिकायत करने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें