फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर लड़की पर हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केस वापस नहीं लेने पर हमला
विज्ञापन

थानाभवन। थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म का केस वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें पीड़िता घायल हो गई। आते जाते परिवार को धमकाया जा रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दो दिन पूर्व थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी बाजार से सामान लेने जा रही थी। गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी को घर में खींचकर दुष्कर्म किया । पुलिस ने आरोपी युवक गुलबहार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि केेस वापस लेने को पीड़ित परिजन लगातार धमका रहे हैं। थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गुलबहार, शमीम, शकील ,सलीम राजा ,के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें