संदिग्ध हालात में गोली लगने पर युवक घायल
कांधला। एलम निवासी युवक मंगलवार शाम अपने साथियों के साथ एलम इंटर कांलेज के खेल मैदान में खेलने गया था। वहां पर खेलते समय युवक को संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खेल मैदान में गोली चलने पर वहां सनसनी फैल गई। सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे और युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि उन्हें ऐसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।