फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर मकान और दुकान में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में मकान और गांव अकबरपुर सुन्हेटी में दुकान का ताला तोड़कर नकदी और सामान चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन

ग्राम तितरवाड़ा निवासी मुस्तकीम टैक्सी चालक है। रविवार रात वह घर पर नहीं था। आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवकों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर 45 हजार की नकदी चोरी कर ली। मुस्तकीम ने कैराना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उधर, ग्राम अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सद्दाम अली ने तहरीर देकर बताया कि गांव में उसकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान का ताला तोड़कर 2300 रुपये, आठ मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचने पर चोरी का पता चला। दोनों मामलों में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें