फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे का आरोपी टैंकर चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/कैराना। शहर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत के मामले में आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

रविवार रात गांव भाज्जू निवासी अंकित और गांव गढ़ी जैतपुर निवासी राजीव शामली में दवाई लेने बाइक से विजय चौक की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। हादसे में राजीव और अंकित की मौत हो गई। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया था, जबकि ट्रक को शामली कोतवाली पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घटना के संबंध में अंकित के पिता योगेंद्र सिंह की तरफ से शामली कोतवाली में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, कैराना में पानीपत रोड पर टैंकर की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। रविवार देर शाम कैराना में पानीपत रोड पर गांव काकौर के पास रामड़ा से बाइक द्वारा मवी रिश्तेदारी में जा रहे कृष्ण निवासी फुगाना और उसके मौसेरे साले सुनील व सोहनवीर को स्प्रिट से भरे टैंकर के चालक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में कृष्ण की मौत हो गई थी, जबकि सुनील और सोहनवीर घायल हो गए थे। वही, पुलिस ने मौके से टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह कृष्ण के पिता सतपाल निवासी फुगाना की तरफ से आरोपी टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी टैंकर चालक शीशपाल निवासी हरड़ फतेहपुर थानाभवन को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें