फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईफोन का सपना दिखाकर ठग लिए 22 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के पानीपत के ध्यानार्थ
विज्ञापन


शामली। ओएलएक्स पर 22 हजार में आईफोन का एड देखकर पहुंचे हरियाणा के दो युवकों से 22 हजार रुपये ठग लिए गए। हरियाणा के पानीपत निवासी अंकित ने दो दिन पूर्व ओएलएक्स पर एक 22 हजार रुपये आईफोन मोबाइल देखा था। जिस व्यक्ति का मोबाइल था, उससे अंकित की बात हुई तो उसने बुधवार को शामली में बुलवा लिया। अंकित ने अपना पुराना मोबाइल 20 हजार रुपये में बेचा और अपने साथी के साथ शामली में मोबाइल लेने के लिए आ गए। बुढ़ाना रोड पर उसके पास अपाचे बाइक सवार एक युवक पहुंचा और उसको आईफोन दिखाया। इसके बाद अंकित ने 22 हजार रुपये दे दिए। आरोप है कि युवक ने इसी दौरान मोबाइल बदल दिया। रुपये लेने के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गया। जब उसने कवर में से मोबाइल निकाला तो उसमें से शीशा मिला। पीड़ित कोतवाली में पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें