पति पर लगाया मारपीट का आरोप
कैराना। बृहस्पतिवार दोपहर डायल-100 पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव रामडा निवासी एक महिला को उसका पति मारपीट कर रहा है। सूचना पर डायल 100 पुलिस मौके पर पहुंची तथा महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। बाद में पीड़िता ने बताया कि उसके पति के गांव की ही एक महिला से अनैतिक संबंध चले आ रहे हैं, जिसका वह विरोध कर रही थी। इससे नाराज होकर उसके पति ने आज उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने सूचना दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।