शामली। नगर निवासी कक्षा दस की एक छात्रा शुक्रवार की दोपहर स्कूल से अपने घर लौट रही थी। नगर के माजरा रोड पर जब वह पहुंची तो एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने घर आकर अपने परिजनों को यह बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को कर दी। सूचना पर पुलिस ने आरोपी मुकेश निवासी दयानंद नगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।