आबकारी ने पकड़ा शराब से भरा कैंटर
शामली। आबकारी पुलिस ने किसान इंटर कॉलेज के पास अवैध शराब से भरे एक कैंटर को पकड़ लिया, जिसमें से दो सौ पेटी अंग्रेजी शराब मिली है।
मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर के निर्देशन में आबकारी अधिकारियों ने एक टाटा कैंटर पकड़ लिया। उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से अरुणाचल प्रदेश में बिक्री अनुमन्य 200 पेटी विदेशी मदिरा मार्का क्रेजी रोमियो बरामद हो गई। आबकारी टीम ने मामले में कार्रवाई ट्रक और शराब को जब्त कर लिया। इस दौरान दिनेश्वर नाथ त्रिपाठी, श्री रमाशंकर सिंह एवं शोभित कुमार आबकारी निरीक्षक अपने स्टॉफ श्रीकृष्णपाल, सन्नी तोमर, श्रीकांत सोम, पंकज कुमार तोमर एवं मोहित कुमार मौजूद रहे।