फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर दुकानदार से चार हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद।
विज्ञापन

सहारनपुर हाइवे पर पीठ बाजार के सामने इसराईल की दुकान है। दुकान पर वह बोरी बारदाना बेचता है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बाइकों पर तीन लड़के और एक लड़की दुकान पर आई। दो युवक तो बाइक पर बैठे रहे और अन्य दो ने दुकान के अंदर जाकर वृद्ध दुकानदार को तमंचा दिखाकर गल्ले की चाबी ले ली। गल्ले से चार हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तहरीर जलालाबाद पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें