फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, अपहरण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। न्यू गोविंदपुरी निवासी 45 वर्षीय सलीम पुत्र अल्लाहदीया किन्नरों के यहां पर खाना बनाने का काम करता है। रविवार को उसने परिजनों को फोन कर कहा कि वह घर आ रहा है। परिजन देर रात तक उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजन और किन्नर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि देर रात उनके पास किसी का फोन आया था कि जिसने कहा था कि सलीम की तबीयत खराब है, वे उसे हॉस्पिटल लेकर जा रहे हैं। उसके बाद से वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा है। युवक के भाई रहीस ने अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें