फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर महिला का कुंडल छीन ले गये बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला के कुंडल झपट लिए और फरार हो गए।
मोहल्ला काकानगर निवासी रविंद्र पटवारी के मकान में तमेला गढ़ी निवासी धर्मवीर किराए पर रहते हैं। शुक्रवार सुबह बाइक पर दो युवक आए। एक युवक बाहर बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा मकान में पता पूछने के बहाने अंदर घुस गया। जिस पर रामकली ने विरोध जताया और उसको बाहर जाने के लिए कहा। इस दौरान युवक ने मौका पाकर उसके कान पर झपट्टा मारकर एक कुंडल छीन लिया और भागने लगा। शोर मचाया तो भीड़ एकत्र हो गई, लेकिन तब तक दोनों बदमाश फरार हो गए थे। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और इसकी जांच शुरू कर दी। उधर, इंस्पेक्टर बिजेंद्र यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें