फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। यमुना नदी के बसेड़ा खनन प्वाइंट पर मंगलवार की रात हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की है। मंगलवार की रात खनन प्वाइंट पर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। रात में ही एक पक्ष के घायल चार लोगों ने कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, दूसरे पक्ष से बसेड़ा गांव निवासी राजुल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पुत्र शफात और भतीजा समरा मंगलवार रात खेत पर चारा काटने गए थे। आरोप है कि खनन करने वालों ने उनके साथ गाली गलौज की और विरोध करने मारपीट की गई। इतना ही नहीं हथियारों से हमला करने की कोशिश की गई। राजुल का कहना है कि आरोपियों ने खनन के संबंध में मुखबिरी के शक में मारपीट की। उधर, खनन करने वाले मजदूरों ने मंगलवार की रात में तहरीर देकर गांव वालों के खिलाफ हमले का आरोप लगाया था। कैराना कोतवाली पुलिस ने मामले में एक पक्ष के शफात, समरयाब और इस्तकार तथा दूसरे पक्ष से अफसर, मुकरिम और वाजिद निवासी गांव बसेड़ा को शांतिभंग की आशंका के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें