फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की साइड लगने पर युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। रविवार सुबह गांव गंगेरू निवासी विपिन अपनी बाइक से सब्जी लेने बाजार जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक की साइड गांव के एक युवक को लग गई। इस पर दोनों में गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। उस समय वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों के बीच समझौता करा दिया। आरोप है कि कुछ समय के बाद आरोपी युवक अपने कई साथियों को लेकर विपिन के घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अपनी चिकित्सा कराने के बाद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें