पानीपत सीआईए ने एक को उठाया
कैराना। मंगलवार को पानीपत की सीआईए टीम के एएसआई ऋषिपाल ने अपनी टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने कस्बे के एक बाजार में छापा मारा। टीम चोरी के तीन बेट्री खरीदने के आरोप में एक बर्तन व्यापारी को अपने साथ ले गई।