फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग महिला को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। गांव कैडी निवासी सुनीता पत्नी पवन ने बृहस्पतिवार की रात बाबरी थाने में दी तहरीर में बताया कि रक्षाबंधन पर वह अपने मायके खेकड़ा गई थी। घर पर उसकी बेटी पूजा अकेली थी। आरोप है कि देवर बबलू, छोटू और पप्पन ने उसकी बेटी को पीट दिया। वह घर वापस आई तो बेटी ने उसे घटना के बारे में बताया। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर डंडो से हमला कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया। उसे धमकी दी कि इस घर में दोबारा घुसी, तो जान से मार देंगे। महिला का आरोप है कि देवरों ने उसके पति के हिस्से की जमीन पर भी अवैध कब्जा कर रखा है, जिस कारण विवाद बना रहता है। थाना प्रभारी ने बताया कि सुनीता की तहरीर पर आरोपी बबलू, छोटू और पप्पन पुत्र सोमपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें