फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार के इनामी की तलाश में रोहटा पुलिस की दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला।
विज्ञापन

कस्बे के थाना क्षेत्र के गांव इस्सोपुर टील के पूर्व प्रधान सुभाष की तलाश में रोहटा पुलिस ने गांव में दबिश दी। गांव में पहुंचे एसआई पंवार ने बताया कि पूर्व प्रधान रोहटा थाने से पिछले काफी समय से हत्या के साथ ही कई अन्य संगीन वारदात में फरार चल रहे हैं। पूर्व प्रधान सुभाष पर मेरठ पुलिस के द्वारा पांच हजार का इनाम घोषित किया गया है। मंगलवार को टीम के लोगों ने कांधला थाने में अपनी आमद कराने के बाद स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर गांव में पूर्व प्रधान सुभाष की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई सफलता न मिल पाने के कारण पुलिस लौट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें