फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपए नहीं देने पर शराबी ने पत्नी से छीने जेवरात

विज्ञापन
विज्ञापन
शराबी ने पत्नी से जेवर छीने, विरोध में पीटा
विज्ञापन

कैराना। मोहल्ला कायस्थवाड़ा रोड़ों वाली गली निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसका पति शराब का आदी है और रोजाना शराब पीता है। रविवार की दोपहर उसका पति घर आया तथा उससे शराब पीने के लिए रुपयों की मांग करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। शराब पीने के लिए उसके पति ने महिला की नाक से सोने की लोंग तथा सोने के कुंडल और चांदी की पाजेब छीन ली। महिला ने विरोध किया तो आरोपी पति ने उसका गला घोंट दिया। महिला ने शोर मचा दिया। जिसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर आ गए और महिला को उसके पति के चंगुल से बमुश्किल बचाया। जिसके बाद आरोपी पति मौके से धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें