फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण की झूठी सूचना देने पर चार लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। अपहरण की झूठी सूचना देने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मामला थाना क्षेत्र के गांव मिमला का है। शुक्रवार शाम को गांव निवासी भीम, कुलदीप और अंकित ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उनके गांव के ही गुल्लू का किसी ने अपहरण कर लिया है। अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात तक क्षेत्र के जंगल में कांबिंग की। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने गुल्लू को बरामद कर लिया। पूछताछ करने पर गुल्लू ने पुलिस को बताया कि अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण वह घर का रास्ता भटककर जंगल में ही सो गया था। इसके बाद पुलिस ने झूठी सूचना देने के मामले में चारों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें