कैराना। कोतवाली के एसआई हरिओम त्यागी ने बृहस्पतिवार दोपहर पंजीठ रोड से हाथों में प्लास्टिक का कट्टा लेकर जा रहे युवक को पकड़ कर तलाशी ली। एसआई के मुताबिक तलाशी लेने पर कट्टे से करीब 12 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद निवासी ग्राम पावटीकलां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।