कच्ची शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
कैराना। पुलिस ने 140 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सोमवार शाम एसआई अजय कसाना ने बस स्टैंड के पास से गुजर रहे संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। आरोपी का नाम शौकीन निवासी बलवा बताया गया। वहीं, एसआई हरिओम त्यागी ने पानीपत बाईपास से साहिल निवासी मोहल्ला आलकलां को 50 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके अलावा मंगलवार सुबह दस बजे बस स्टैंड के पास से 50 लीटर कच्ची शराब में मुनव्वर निवासी बंजारा बस्ती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।