फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थतियों में युवक लापता, एसपी से मिले परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। झिंझाना थानाक्षेत्र के गांव टपराना निवासी इंतजार कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित एक राइस फैक्टरी में काम करता है। शनिवार को इंतजार के परिजनों ने एसपी अजय कुमार से मिलकर बताया कि वह आठ मार्च को फैक्टरी से छुट्टी लेकर घर के लिए चला था। उस दिन इंतजार की शाम पांच बजे तक परिजनों से बातचीत हुई, लेकिन उसके बाद से फोन बंद हो गया। परिजनों को साथ लेकर इंतजार की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने झिंझाना पुलिस को तहरीर देकर इंतजार को बरामद कराने जाने की मांग की, लेकिन दूसरे प्रदेश का मामला बताते हुए पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। परिजनों ने एसपी से युवक की सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। एसपी ने परिजनों को युवक की तलाश कराए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें