फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। मादलपुर गांव में एक व्यक्ति पर धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामला क्षेत्र के गांव मादलपुर का है। मंगलवार रात थाने पहुंचे गांव के एक धार्मिक स्थल की समिति ने तहरीर देकर बताया कि गांव में एक नाली का निर्माण चल रहा है। उसी समय दूसरे संप्रदाय का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने अवैध रूप से नाली खुदाई में निकली मिट्टी उठानी शुरू कर दी। जब लोगों ने उसे मिट्टी उठाने से मना किया तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने उनके धार्मिक स्थल पर पैर मार दिया। इससे गांव में रोष व्याप्त है। उधर, थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें