महिला पर हमले की कोशिश
कांधला। दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एलम निवासी वकीलू ने बुधवार को थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी लगभग नौ माह पूर्व कांधला में की थी। अपनी पुत्री की शादी में उसके द्वारा अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था। हालांकि अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ आए दिन मारपीट करते रहते हैं। आरोप है कि 11 फरवरी को ससुराल पक्ष के ससुर, जेठ, आदि ने बेटे का गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके साथ मारपीट की। किसी तरह वो बचकर निकली। आरोप है कि उन्होंने बेटी के ससुराल जाकर बात की तो उनके साथ भी मारपीट कर निकाल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।