कैराना। बुधवार दोपहर पुलिस ने भूरा बाईपास चुंगी के पास एक युवक को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान उसके पास से एक थैले के अंदर से तीन किलो डोडा बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी ताहिर निवासी गांव भूरा को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। उधर, कैराना में मंगलवार रात साढे़ 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कैराना स्थित देशी शराब के ठेके के पास अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोहसिन निवासी मोहल्ला आलकलां को आठ बोतल हरियाणा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।