रेत से लदी चार ट्रैक्टर ट्रालियां सीज
चौसाना। बृहस्पतिवार को कैराना सीओ राजेश तिवारी ने चौसाना क्षेत्र के गढीहसनपुर के पास गश्त के दौरान चार रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियों को पकड़ लिया। सीओ ने वाहन चालकों से रायॅल्टी चेक की, तो किसी के पास भी रॉयल्टी नहीं थी। इस पर उन्होंने स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया और जमकर फटकार लगाई। सीओ के निर्देश पर पुलिस ने पकड़ी गई चार ट्रैक्टर ट्रालियों को सीज कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी अजय कसाना ने बताया कि रेत से चार ट्रैक्टर ट्रालियों को ओवरलोड व कागजों की कमी में सीज कर दिया गया है।