उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी
झिंझाना। हरियाणा के जिला अंबाला की समन सेल से आए मुख्य आरक्षी महबूब ने झिंझाना थाने में अपनी आमद दर्ज कराते हुए वांछित बदमाश संजय के घर कुर्की नोटिस चस्पा किया। रामपुरा में निवासी एक अन्य व्यक्ति के यहां भी चतरसैन के यहां कुर्की नोटिस लगाया। ये विभिन्न मामलों में वांछित हैं। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि हरियाणा से आई पुलिस ने अपने यहां वांछित बदमाश के घर पर कुर्की नोटिस चस्पा किया है। उधर, उत्तराखंड पुलिस ने लिलौन गांव में अपने यहां के एक आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी।