थानाभवन। तितावी थाना क्षेत्र के गांव छातेला निवासी हसीनु पुत्र करीमुदीन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसे कुछ दिन पूर्व भैसानी गांव निवासी एक व्यक्ति सड़क निर्माण के कार्य के चलते खाना बनाने के लिए अलीपुरा गांव लेकर आया था। इस दौरान जब उसने शुक्रवार को अपने पैसे मांगे तो उक्त लोगों ने पहले तो उसके साथ मारपीट की और इसके बाद उसे तारकोल की मशीन से जलाने की कोशिश की। घायल ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।