शामली। मोहल्ला रेलपार निवासी शिवकुमार रविवार शाम कैराना रोड पर जा रहा था। जब वह शांति केयर हॉस्पिटल के निकट पहुंचा। तभी तेज गति से आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिसमें शिव कुमार बुरी तरह घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया।