फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने विवाहिता को तीन तलाक कहकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक व्यक्ति ने पत्नी को तीन बार तलाक कर घर से निकाल दिया। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग गुहार लगाई गई है। ग्राम गंदराऊ निवासी मुनव्वर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन दिलशाना की शादी ढाई वर्ष पूर्व कैराना के मोहल्ला आलदरम्यान निवासी मसरूफ के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुरालियों ने दिलशाना को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाइक की मांग करने लगे। इस दौरान दिलशाना ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ पांच बजे ससुरालियों ने दिलशाना को पीटा। इसकी सूचना मिलने पर मुनव्वर और उसके ताऊ का बेटा जुल्फान मौके पर पहुंचा। आरोप है कि पति मसरूफ ने उनके सामने ही दिलशाना को तीन बार तलाक कह दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और घर से धक्के देकर बाहर निकाल दिया। आरोपियों ने उनकी बाइक भी छिपा ली। पीड़ित ने आरोपी बहनोई सहित ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें