फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किशोरी के मिलने पर परिवार में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। पिता की प्रताड़ना से तंग आकर घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हुई किशोरी को परिजनों ने खोज लिया। किशोरी के मिलने से परिवार में खुशी है। 31 जुलाई को क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर राई निवासी व्यक्ति ने अपनी पत्नी और पुत्री के साथ मारपीट कर दी थी। इस पर किशोरी घर पर सुसाइड नोट छोड़कर लापता हो गई थी। सुसाइड नोट में किशोरी ने लिखा था कि अब्बू मैं हमेशा के लिए जा रही हूं। मैं किसी के साथ भाग नहीं रही हूं। मैं मरने जा रही हूं। अंत में तलाश न करने की भी बात लिखी गई थी। तब से परिवार के लोग उसको तलाशने में लगे थे। दो दिन पूर्व ही किशोरी मिल गई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि वह आत्महत्या करने के नहीं, बल्कि पिता को सुधारने की नीयत से दीनी जमात में चली गई थी। परिजन किशोरी को अपने साथ घर ले आए हैं। वहीं, किशोरी के लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें