थानाभवन। भतीजे के अपहरण की झूठी शिकायत करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि युवक का कहना है कि उसने सिर्फ भतीजे के साथ मारपीट की शिकायत की थी। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी निवासी युवक ने थानाध्यक्ष को शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके भतीजे का अपहरण कर लिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जो व्यक्ति आरोप लगा रहा है कि उसके भतीजे ने बीती रात उनकी ट्यूबवेल में चोरी की थी। शुक्रवार को उसे बुलाकर समझाया गया था। इस पर पुलिस ने झूठी शिकायत करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया और कार्रवाई शुरू कर दी।