फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के बहाने किसान की जेब से 50 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गांव डुंडुखेडा निवासी किसान साधुराम एसबीआई की कैराना शाखा से 50 हजार निकाल कर गांव जाने के लिए बस अड्डे के पास खड़ा था। इसी बीच एक बाइक सवार युवक वहां पहुंचा। कहा कि ताऊ कहा जाना है। किसान द्वारा बताने पर बाइक सवार कहने लगा कि उसे भी डुंडूखेड़ा से आगे जाना है। किसान को बाइक पर बैठा लिया। 50 मीटर आगे चलते ही बाइक सवार ने अपने एक और साथी को बाइक पर पीछे बैठा लिया। तीतरवाड़ा मोड़ पर जाने के बाद बाइक सवार बहाना बनाने लगा कि उसे जरूरी काम से वापस जाना पड़ गया। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने किसान को तीतरवाडा मोड़ पर उतार दिया तथा कैराना की और बाइक मोड़ कर फरार हो गए। बाद में जब किसान ने अपनी जेब देखी तो जेब में रखे 50 हजार रुपये साफ नहीं मिले। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के विरुद्घ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें