गांव तितरवाड़ा में एक विशेष समुदाय के युवक ने गांव समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। दूसरे समुदाय के लोग विरोध करते हुए सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना कर दी गई। पुलिस ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। एक पक्ष कब्जा हटवाए जाने तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस द्वारा कब्जाधारी को हिरासत में लेने के बाद लोग शांत हुए। वहीं, दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। दूसरी ओर, ग्राम प्रधान संदीप ने बताया कि वह गांव से बाहर है। उन्हें पुलिस द्वारा मामले की सूचना दी गई थी। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कर दिया गया है।
ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी
कैराना। मोहल्ला आलदरम्यान इकबालपुरा निवासी रिजवान ने कोतवाली पर तहरीर दी कि 31 जुलाई को उसका भाई गफ्फार अपने साथी के साथ हरियाणा से शाम चार बजे घर लौट रहा था। खुरगान बाईपास चौराहे पर ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, इसमें वह घायल हो गए। हादसे के आरोपी ट्रक समेत फरार हो गया। घायलों में उसके भाई गफ्फार की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।