फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्कवा्यड ने पकड़ा युवतियों का पीछा करने वाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे की कुछ छात्राएं जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत में बीएड कर रही है। सोमवार को बड़ौत कॉलेज से छात्राएं घर लौट रही थी। कस्बे के रेलवे रोड जाट कॉलोनी के समीप एक युवक इन छात्राओं का पीछा कर अश्लील हरकतें कर रहा था। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि युवक के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपी पूर्व में भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था और जेल गया था। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें