फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़े दो ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
चेकिंग के दौरान पकड़े दो ठग
विज्ञापन

कांधला। एसपी के आदेश पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी अपनी टीम के साथ गंगेरू कांधला मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। गंगेरू की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। दोनों युवकों ने अपनी बाइक दौड़ा ली। पुलिस ने पीछा करने के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया । थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि दोनों के पास से दो चोरी के मोबाइल , दस मोबाइल की डमी, के साथ 450 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने अपने नाम जुबेर निवासी फौलाद नगर थाना दोहट व गुलजार निवासी मोहल्ला कोर्ट गांव गंगेरू बताया। दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि उनका काम भोले भाले लोगों को बेवकूफ बनाकर मोबाइल बेचकर ठगी कर लेना है। इसके साथ ही क्षेत्र में नशीले पदार्थ को सप्लाई किए जाने का भी उनका काम है। पुलिस ने दोनों युवकों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें