फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्यित विभाग ने की छापेमारी, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी में छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में कैराना कस्बे में बिजली चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी। चेकिंग अभियान से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। बुधवार शाम अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर, अधिशासी अभियंता सुधीर भारती, एसडीओ अरशद अली, अवर अभियंता रवि शंकर और लाइनमैन अखलाक ने कस्बा कैराना के मोहल्ला आल दरम्यान और वाल्मीकि मंदिर के पास मोहल्ले में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बकाया भुगतान जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने के बावजूद छह घरों में एलटी लाइन पर केबिल डालकर बिजली करना पकड़ा गया। एसडीओ अरशद अली ने बताया कि बिजली चोरी करने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें