फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत के आदेश पर दर्ज की लूटपाट की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी महिला ने संभल निवासी छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मोहल्ला कानूनगोयान निवासी चंद्रकांता तिवारी की जनपद संभल निवासी दिनेश पक्ष से दूर की रिश्तेदारी है। अगस्त 2017 में संभल निवासी दिनेश, जितेंद्र, मोहित, अनुराग, सुलेखा और आंचल कांधला में उनके घर आए थे। आरोप है कि उसके साथ मारपीट करने के साथ ही दो हजार रुपये नकदी, जेवर आदि लूटकर फरार हो गए थे। तब इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी। इसके बाद चंद्रकांता ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र था, जिस पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए गए। रविवार को कांधला थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें